बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput को याद कर भावुक हुई दिशा पाटनी, कहा- 'हम अलविदा भी नहीं कह पाए..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 1, 2023, 09:07 AM IST

7 years of MS Dhoni the untold story: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सबसे आइकॉनिक फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को अब 7 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने इंस्टा स्टोरी डालते हुए सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Disha Patani Remembers Sushant Singh Rajput

7 years of MS Dhoni the untold story: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सबसे आइकॉनिक फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (MS Dhoni the untold story) को अब 7 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने इंस्टा स्टोरी डालते हुए सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। सुशांत अब हमारे बीच नहीं हैं, वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इस बीच फैंस के साथ ही कई बॉलीवुड सितारे भी सुशांत की कमी हर रोज महसूस करते हैं। इन्ही में से एक दिशा पाटनी भी हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म के 7 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर सुशांत के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है। दिशा की इस स्टोरी से साफ जाहिर होता है कि वह अभी भी सुशांत को काफी मिस करती हैं। आइए एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

'हम आपको अलविदा भी नहीं कह सके'

Disha Patani ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इस खूबसूरत सफर और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मेरी पहली फिल्म के लिए मैं काफी आभार व्यक्त करती हूं, पछतावे के लिए ये दुनिया बहुत छोटी है। हम सुशांत को अलविदा नहीं कह सके लेकिन मुझे आशा है कि आप खुश और शांति में होंगे।'

दिशा पाटनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article