बॉलीवुड

69th National Film Award: कंगना रनौत ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड नहीं मिलने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- भगवान ने जो दिया खुश हूं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 24, 2023, 09:42 PM IST

69th National Film Award: 69th फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा हो गई है। इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट और कृति सेनन को मिला है। कंगना ने नेशनल अवॉर्ड विनर को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

kangana ranaut (credit pic: instagram)

69th National Film Award: 69वें नेशनल अवॉर्ड का ऐलान हो चुका है। इस बार आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड नहीं मिलने से उनके फैंस काफी अपसेट है। एक्ट्रेस के फैंस ने आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अवॉर्ड मिलने पर नाराजगी जताई है। हालांकि कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सभी नेशनल अवॉर्ड विनर को बधाई दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने लिखा, 2023 के नेशनल अवॉर्ड विनर को ढेर सारी बधाइयां। ये सबसे बड़ा आर्ट कार्निवाल है जिसमें देश के सभी आर्टिस्ट एक- दूसके के साथ जुड़ते हैं। ये बहुत ही जादुई है जिसमें आपको सभी भाषाओं के काम को साथ में जानने का मौका मिलता है। एक्ट्रेस ने सिर्फ सभी विजेताओं को बधाई ही नहीं दी। बल्कि ये भी दिखाया कि वो हेल्दी कॉम्पटिशन में भी विश्वास रखती हैं।

नेशनल अवॉर्ड विनर्स को कंगना ने दी बधाई

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, आप सभी लोग मेरी फिल्म थलाइवी को अवॉर्ड नहीं मिलने से निराश मत हो। मैं बहुत ही खुश हूं जो मुझे भगवान कृष्णा ने दिया है। आप सभी लोग मेरे काम को पसंद करते हैं यही मेरी लिए बड़ी बात है। मैं मानती हूं कि जूरी ने जो भी फैसला लिया होगा। वो सही है। मैं सभी को बधाई देती हूं। हरे कृष्णा। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article