बॉलीवुड

69th National Awards: विक्की कौशल की 'सरदार उधम सिंह' सहित 'रॉकेट्री' का रहा जलवा, यहां देखें पूरी लिस्ट-

69th National Awards: भारतीय सिनेमा के 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार का ऐलान हो चुका है। इस बार की लिस्ट देखकर कहा जा सकता है कि एसएस राजामौली की RRR और विक्की कौशल की 'सरदार उधम' सिंह का काफी जलवा रहा। इसके अलावा 'रॉकेट्री' को भी बेस्ट हिंदी फीचर मूवी के लिए चुना गया है।

Image

69वें राष्ट्रीय पुरस्कार का हुआ ऐलान

69th National Awards: भारतीय सिनेमा के 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार का ऐलान हो चुका है। बता दें कि इस बार 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार का आयोजन दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर से हुआ था। वहीं अब राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। पुरस्कारों की लिस्ट देखकर कहा जा सकता है कि इस बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के कई कलाकारों की किस्मत चमकी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर, जिनकी झोली में राष्ट्रीय पुरस्कार गिरा है-

बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट्स

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह

बेस्ट डायरेक्शन- गोदावरी (द होली वॉटर)

बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा: द राइज पार्ट 1)

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाडी), कृति सेनन (Mimi)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा और RRR

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सरदार उधम सिंह

बेस्ट एडिटिटंग- गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी-सरदार उधम सिंह

बेस्ट स्क्रीन प्ले- नयट्टू (द हंट), 'गंगूबाई काठियावाडी'

बेस्ट मेल सिंगर- काल भैरव (आर आर आर)

बेस्ट लीरिक्स- कोंडा पोलम

बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर

बेस्ट शॉर्ट फिल्म फिक्शन- दाल भात

आखिर क्यों दिया जाता है राष्ट्रीय पुरस्कार

बता दें कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स कला, संस्कृति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वालों को दिया जाता है। राष्ट्रीय पुरस्कार की शुरुआत कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। इसका मकसद भी यही था कि सिनेमा की दुनिया में अच्छी फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन मिले। राष्ट्रीय पुरस्कार को कुल तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें फीचर, नॉन फीचर और बेस्ट राइटिंग शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article