69th Filmfare Awards 2024 Best Actress Nomination: सभी की निगाहें 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी पर है। ये सामरोह गुजरात में आयोजित हो रहा है। पहली बार फिल्म फेयर 2 दिनों तक चल रहा है। कल यानी 27 जनवरी को टेक्निकल अवॉर्ड सेरेमनी हुई थी। आज यानी 28 जनवरी को मेन इवेंट है। 'बेस्ट एक्ट्रेस फीमले' के लिए आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक को नॉमिनेट किया गया है। फैंस इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि कौन सी एक्ट्रेस ट्रॉफी ले जाएगी। हालांकि आपको इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
Fiilmfare Best Actresses Nomination (credit pic: instagram)
69वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 2024 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नामांकन सूची(69th Filmfare Awards 2024 Best Actress Nomination List)
आलिया भट्ट ( रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
आलिया भट्ट ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बंगाली पत्रकार रानी चटर्जी की भूमिका निभाई थीं। फिल्म में एक्ट्रेस ने मजबूत महिला का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने फिल्म में शानदार काम किया है। एक्ट्रेस इस अवॉर्ड की हकदार हैं।
दीपिका पादुकोण- पठान
ओम शांति ओम के बाद दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने साथ में दूसरी बार 'पठान' में काम किया था। फिल्म में एक्ट्रेस धमाकेदार स्टंट करते हुए नजर आई थीं। एक्ट्रेस को एक्शन फिल्म में देखना दर्शकों के लिए नया अनुभव था। फिल्म में उनके जबरदस्त डांस मूव्स ने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया था।
कियारा आडवाणी ( सत्यप्रेम की कथा)
कियारा आडवाणी ने सत्यप्रेम की कथा में शानदार काम किया था। भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा ने साथ में दूसरी बार काम किया था। एक्ट्रेस ने कथा के कैरेक्टर को बखूबी पर्दे पर उतारा था।
रानी मुखर्जी- मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
पिछले कुछ समय में वुमन सेंट्रिक फिल्मों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इन फिल्मों में मनोरंजन के साथ जीवन से जुड़े किस्से शामिल होते हैं। इस तरह की फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। रानी मुखर्जी ने फिल्म में मां की भूमिका निभाई थीं जो अपने बच्चे की कस्टडी पाने के लिए दिलचस्प लड़ाई लड़ती हैं।
तापसी पन्नू (डंकी)
तापसी पन्नू ने फिल्म में पंजाबी लड़की की भूमिका निभाई हैं। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया गहै। पहली बार तापसी राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान के साथ काम कर रही हैं। शाहरुख और तापसी की रिफ्रेशिंग जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
