बॉलीवुड

Filmfare Awards 2024: बॉलीवुड सितारों से जगमग हुई गुजरात की धरती, MD Vineet Jain बोले, "विश्वभर के सिनेमाप्रेमियों तक..."

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 30, 2024, 03:46 PM IST

69th Filmfare Awards 2024: गुजरात की धरती पर बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड फंक्शन फिल्मफेयर (Filmfare Awards 2024) का आयोजन बीते रविवार को किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) जैसे सितारे गांधीनगर की धरती को जगमग करते दिखाई दिए। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के आयोजन पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन भी मौजूद थे। एमडी विनीत जैन ने इस खास मौके खुशी जाहिर करते हुए गुजरात सरकार का शुक्रिया अदा किया।

Image

Managing Director of Times group Vineet Jain on Filmfare Awards 2024

69th Filmfare Awards 2024: बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड फंक्शन फिल्मफेयर का आयोजन गुजरात की धरती पर सफलतापूर्वक हुआ। बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स इस मौके पर गांधीनगर की धरती को जगमग करते दिखाई दिए। इस खास मौके पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने खुशी जाहिर की और गुजरात सरकार का शुक्रिया अदा किया। फिल्मफेयर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब यह अवॉर्ड फंक्शन गुजरात की धरती पर आयोजित किया गया। एमडी विनीत जैन ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 (Filmfare Awards 2024) को सफल बनाने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और गुजरात के पर्यटन मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया है। इसी के साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि गुजरात के बाद वह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को देश के अलग-अलग राज्यों तक भी लेकर जाएंगे।

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 को देश के साथ-साथ विदेश में भी लेकर जाएंगे।

देखिए टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन का इंटरव्यू:

भविष्य में खूब जगमगाएगा फिल्मफेयर

एमडी विनीत जैन ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के मौके पर जूम से बात करते हुए कहा, 'पहली बार जब हम मुंबई से बाहर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को लेकर गए थे तो वह असम था और अब हम गुजरात आए हैं। हमारा मकसद फिल्मफेयर को देश के अलग-अलग राज्यों तक पहुंचाना है और शायद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'जब कोरोना महामारी आई थी तो फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ था लेकिन हमने जबरदस्त वापसी कर ली है। इस साल एक से एक ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की है।

सलमान-शाहरुख को बताया मेगास्टार

एमडी विनीत जैन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'पुराने वक्त में हमने बेहतरीन एक्टर्स जैसे दिलीप कुमार, राज कपूर और अमिताभ बच्चन को देखा, जिसके बाद शाहरुख खान और सलमान खान जैसे स्टार्स आए। ये स्टार्स अब तक इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अभी नई पीढ़ी में हमारे पास रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जैसे बेहतरीन एक्टर्स भी हैं।'
माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article