69th Filmfare Awards 2024: पार्थिव गोहिल- मानसी पारेख की जादुई आवाज ने बिखेरा जलवा, फैंस हो गए मंत्रमुग्ध

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2024, 12:08 PM IST

69th Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड के प्रीमियर नाइट पर पार्थिव गोहिल और मानसी पारेख ने शानदार परफॉर्मेंस दिया। मानसी अपने पति के ताल से ताल मिलाती नजर आईं। सेलिब्रिटी कपल की शानदार परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

69th Filmfare Awards 2024: हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड फंक्शन 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है। कल यानी 27 जनवरी को टेक्निकल अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी हैं। टेक्निकल अवॉर्ड सेरेमनी में मानसी पारेख और पार्थिव गोविल ने अपनी परफॉर्मेंस चार चांद लगा दिए थे। पार्थिव और मानसी का परफॉर्मेंस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। समारोह में पार्थिव ने अपनी जादुई आवाज से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह की शुरुआत में पार्थिव रामलीला के गाना मोर बनी तनघट से करते हैं। इस गाने पर दीपिका और रणबीर सिंह ने परफॉर्म किया था।

End of Feed