बॉलीवुड

69th Filmfare Awards: गुजरात सरकार और फिल्मफेयर के बीच हुआ विशेष समझौता, पढ़ें डिटेल्स

69 Filmfare Award MOU Signing: बॉलीवुड के सबसे चर्चित अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें इवेंट के लिए 19 जुलाई को गुजरात सरकार और फिल्मफेयर के बीच समझौता ज्ञापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें गुजरात सरकार फिल्मफेयर अवार्ड्स (2024) के 69 वें संस्करण के लिए एक विशेष समझौते (MOU) पर हस्ताक्षर करेगी।

Image

69 filmfare awards historic mou signing

69 Filmfare Award MOU Signing: बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में से एक फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें (69 Filmfare Award) इवेंट के लिए 19 जुलाई को गुजरात सरकार और फिल्मफेयर के बीच समझौता ज्ञापन समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुजरात में आयोजित होगा जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल और टाइम्स ग्रुप के प्रबंधक श्री विनीत जैन शामिल होंगे। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ भी सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम फिल्मफेयर अवार्ड्स (2024) के 69 वें संस्करण के लिए एक विशेष समझौते (MOU) पर हस्ताक्षर करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक फिल्मफेयर अवार्ड का यह 69वा इवेंट होगा जो अगले साल 2024 में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के अतिथि श्री मुलुभाई बेरा, पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, वन और पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं। कार्यक्रम की मेजबानी हरीत शुक्ला, आईएएस, सचिव, पर्यटन, देवस्थानम प्रबंधन, नागरिक उड्डयन और तीर्थयात्रा और डॉ. सौरभ पारधी, आईएएस, पर्यटन आयुक्त और प्रबंधन निदेशक, गुजरात पर्यटन निगम द्वारा की जाएगी।

68वें फिल्मफेयर अवार्ड की चर्चा करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला था। एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) को फिल्म बधाई दो के लिए बेस्ट एक्टर तो वहीं संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) को फिल्म वध के लिए बेस्ट लीडिंग रोल मेल के अवार्ड से नवाजा गया था। अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड लेकर अपने घर गई थीं तो वहीं भूमि पेडनेकर (Bhumi Pendenkar) को फिल्म बधाई दो के लिए और तब्बू ( Tabbu) को भूल भुलैया 2 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल का अवार्ड मिला था।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article