बॉलीवुड

69 Filmfare Awards 2024 Highlights : Alia ने किया जमाल कुड्डू पर डांस, तो Ranbir की बाहों में Tripti Dimri हुई रोमांटिक, देखें अवार्ड्स नाइट की हाइलाइट

69 Filmfare Awards 2024 Highlights : सिनेमाजगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो का ये दो दिन का प्रोग्राम बेहद खास रहा। धमाकेदार डांस परफॉरमेंस से लेकर अवार्ड्स के एलान तक हर चीज बेहद खास नजर आई। आइए आपको दिखाते हैं 69 फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 नाइट की बेहतरीन झलकियां। देखें आपके पसंदीदा स्टार्स कैसे मस्ती में झूमते नजर आए

Image

69 Filmfare Awards 2024 Highlights

69 Filmfare Awards 2024 Highlights : 69 फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 पूरे जोश के साथ कल रात गुजरात में हुआ। जहां पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने अपनी एंट्री से धमाका कर दिया। सिनेमाजगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो का ये दो दिन का प्रोग्राम बेहद खास रहा। धमाकेदार डांस परफॉरमेंस से लेकर अवार्ड्स के एलान तक हर चीज बेहद खास नजर आई। आइए आपको दिखाते हैं 69 फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 नाइट की बेहतरीन झलकियां। देखें आपके पसंदीदा स्टार्स कैसे मस्ती में झूमते नजर आए

रेड कार्पेट पर हुस्न का जलवा

69 फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 की रंगीन शाम की शुरुआत रेड कार्पेट पर एंट्री के साथ हुई। जहां सभी स्टार्स ने अपने ग्लैमर का रंग उड़ाया। रेड कार्पेट पर वैसे तो सभी का लुक शानदार था लेकिन सबसे ज्यादा नजरे जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) , सारा अली खान( Sara Ali Khan) , आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) , रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) , विक्रांत मेसी ( Vikrant Messy) , वरुण धवन( Varun Dhawan) , तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) और करीना कपूर( Kareena kapoor Khan) पर टिकी रही। एक्ट्रेस ने अधिकतर ड्रेस काले रंग की चुनी थी वहीं बॉलीवुड हैंडसम हंक ब्लैक कोट में जादू चलाते नजर आए। देखें स्टार्स के रेड कार्पेट लुक

धमाकेदार डांस

अवॉर्ड नाइट पर स्टार्स का धमाकेदार डांस न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। सबसे पहले इसकी शुरुआत कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) ने गुजजु पटाखा गाने से की, इसके बाद करीना कपूर खान( Kareena Kapoor Khan) ने माहौल बना दिया। वहीं सबसे ज्यादा रोमांटिक डांस रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी ने किया।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने किया जमाल कुड्डू पर डांस

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एनिमल फिल्म के वायरल डांस जमाल कुड्डु का हुक स्टेप किया। जिसे देखकर हर कोई सीटी बजाने पर मजबूर हो गया।

12वीं फेल हुई अवॉर्ड नाइट में पास

अवॉर्ड नाइट विक्रांत मेस्सी और मेधा शंकर के लिए कुछ ज्यादा ही खास रही। उनकी फिल्म 12वीं फेल को बेस्ट मूवी का अवॉर्ड मिला।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article