बॉलीवुड

शाहरुख खान को पछाड़ Vikrant Messey ने किया दबदबा कायम, 12th Fail फेल बनी IMDb की सबसे पसंदीदा फिल्म

12th Fail Highest Rated Movie: विधु विनोद चोपड़ा डायरेक्टेड फिल्म 12th फेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। imdb की हाईएस्ट रेटेड फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर विराजमान हैं। जानिए पूरी खबर इस खास रिपोर्ट में।

Image

12th Fail Become Highest Rated Movie in Imdb

12th Fail Highest Rated Movie: विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 12th फेल ने सभी के दिलों पर जादू चलाया है। फिल्म की कहानी ने कई एस्पिरैंट स्टूडेंट के दिलों की छुआ और इस बात का सबूत अब देखने को मिल रहा है। फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जो मेकर्स के लिए खुशखबरी है। हाल ही में एंटरटेनमेंट साइट आईएमडीबी ने एक लिस्ट जारी की है जो साल 2023 की सबसे पसंदीदा फिल्म की है। इस लिस्ट में बॉलीवुड फिल्म 12th फेल ने टॉप किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी डिटेल्स।

विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) डायरेक्टेड फिल्म 12th फेल (12th Fail) imdb की लिस्ट में पहले नंबर पर विराजमान हो गए हैं। ऐसे में शाहरुख खान समेत कई हॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों को 12th फेल ने धोबी पछाड़ दे दिया है। '12वीं फेल' 9.2 के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर है, इसके बाद 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' (8.6), 'ओपेनहाइमर' (8.4) और 'गॉडज़िला माइनस वन' (8.4) हैं। ये देख मेकर्स और दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के साथ-साथ मेधा शंकर जैसे कई कलाकारों ने बखूबी काम किया है। 12वीं फेल' मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित एक फिल्म है, जिन्होंने गरीबी को मात देकर आईपीएस अधिकारी का पद हासिल किया। साथ फिल्म में मनोज कुमार और श्रद्धा की लव स्टोरी भी दिखाई है, जिसे लोगों के काफी पसंद किया है। क्रिटिक्स ने इस फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं, साथ ही 12th फेल अब ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article