भोजपुरी

Bhojpuri Song 2022: शादी सीजन में छाया उर्वशी रौतेला का नया भोजपुरी गाना 'राजाजी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2022, 12:02 PM IST

New Bhojpuri Song 2022 RAJA JI: उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया ‘राजाजी’ 2 साल पहले रिलीज हुए एक डायमंड दा हार का भोजपुरी वर्जन है। ये गाना शादी के सीजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Image

Bhojpuri Song 2022

Meet Bros New Bhojpuri Song 2022 RAJA JI: उर्वशी रौतेला अपने ग्लैमरस लुक से खूब अटेंशन पाती हैं। अब एक्ट्रेस का एक नया भोजपुरी सॉन्ग खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्वशी ने जिस अंदाज में अपनी शोख अदाओं का जलवा बिखेरा है, वो देखते ही बन रहा है। उर्वशी के डांस और गॉर्जियस लुक कहर ढा रहा है। हाल ही में म्यूजिक वर्ल्ड की मशहूर जोड़ी मीत ब्रदर्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल MB पर ‘एक डायमंड का हार लायदा यार हमरे राजाजी…’ को रिलीज किया है। उर्वशी पर फिल्माया गया ‘राजाजी’ 2 साल पहले रिलीज हुए एक डायमंड दा हार का भोजपुरी वर्जन है। Meet Bros इसका नया भोजपुरी वर्जन लेकर प्रस्तुत हुए हैं जिसमें उर्वशी के साथ-साथ सिंगर की जोड़ी भी परफोर्म करते दिखती है। इसमें उर्वशी एक मॉडल ज्योतिका टंगरी की सहेली के किरदार में हैं। ये गाना शादी के सीजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसमें ज्योतिका दुल्हन होती हैं और उर्वशी सहित कई गर्ल्स उनके मेहंदी फंक्शन में परफोर्मेंस देती हैं। भोजपुरी वर्जन को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर तैयार किया है और इसके लिरिक्स सुरजीत यादव ने लिखे हैं। यहां देखें वीडियो-

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article