Bhojpuri Industry Reality: भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी फिल्मों से ज्यादा गानों के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज निर्माता अभय सिन्हा ने एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए बताया है की भोजपुरी इंडस्ट्री की हालत कितनी खराब। उनका मानना है की फिल्म डाइरेक्टर का कहना है की वो अपनी मूवी प्लान के मुताबिक रिलीज नहीं कर पा रहे हैं। कोरोना के बाद कई डाइरेक्टर बस फिल्म ही फिल्म रिलीज किए जा रहे हैं, जिसके चले आकंड़ो का पता नहीं चल रहा है। निर्माता राजकुमार आर पांडे का कहना है की 'हिंदी और भोजपुरी से इतर भाषाओं की फिल्मों के लिए राज्य सरकारों ने फिल्मों को मल्टीप्लेक्स में दिखाना कम्प्लसरी कर दिया है। हम चाहते हैं की हमारी फिल्में भी बड़े परदे पर धमाकेदार तरीके से रिलीज हो।
Bhojpuri Industry Reality: टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में आज हम बताने जा रहे हैं कैसे निर्माता भोजपुरी इंडस्ट्री की बुरी हालत के बारे में बता रहे हैं। इसी के साथ उन्होने बताया है की कैसे उनकी फिल्में बॉलीवुड की तरह बड़े परदे पर जोरों शोरों से रिलीज होती है।
कई निर्देशकों ने शिकायत करते हुए बड़ी बात यह कह दी कि हम अपनी फिल्मों का खुद ही प्रमोशन नहीं कर पाते हैं, क्योंकि स्टार्स साथ नहीं देते हैं।' भोजपुरी सिनेमा इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल लाल यादव, प्रदीप पांडे चिंटू, यश कुमार मिश्रा, राकेश मिश्रा, विक्रांत सिंह राजपूत, अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडे जैसे सितारे को बोल बाला है। इस साल अगस्त में दीप पांडे चिंटू स्टारर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 18 अगस्त को और खेसारी लाल यादव की 'संघर्ष 2' 25 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। जानकारी के लिए बता दें की पूरे देश में अब तक सिर्फ 30 स्क्रीन ही बची हैं, जहां भोजपुरी फिल्म रिलीज की जाती है।
