Pawan Singh completes shooting of sooryavansham: भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी फिल्मों से ज्यादा गानों के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। इंडस्ट्री के एक्टर्स का बोल बाला काफी जगह है। अभी हाल ही में मेगा सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह को लेकर खबर सामने आ रही है। खबर है की पवन सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'सूर्यवंशम' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसी न्यूज को सुन एक्टर के फैंस मानो खुशी से झूम उठे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस रिपोर्ट में जानिए की फिल्म में पवन सिंह के साथ कौन-कौन धमाल करने वाला है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के मेगा सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशम' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्माता निशांत इंस्टाग्राम पर दी है। पोस्ट में निशांत क्लैपबोर्ड शेयर किया है जिसमें फिल्म का नाम लिखा है। इसी के साथ उन्होंने फिल्म के पूरी टीम के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद भी किया है। पोस्ट का कैप्शन देते हुए निर्माता ने लिखा है की यह सूर्यवंशम का शूट रैप है, समर्थन के लिए पूरी कास्ट और क्रू को धन्यवाद! विशेष रूप से पावरस्टार पवन सिंह को धन्यवाद भगवान! 'गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया'। इस फिल्म को रजनीश मिश्रा ने डाइरेक्ट किया है। पवन सिंह के साथ-साथ इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर आस्था सिंह का नाम सामने आया है। पवन सिंह अपनी फिल्म केसाथ-साथ गाने को लेकर भी देशभर में काफी ज्यादा मशहूर हैं। एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी ज्योति सिंह के साथ शादी में खटपट चल रही है। इसी के साथ फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है।
