भोजपुरी

Ravi Kishan की बेटी बनेंगी Agniveer: साल भर में सच कर दिखाया सपना, रह चुकी हैं NCC कैडेट

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 27, 2023, 05:41 PM IST

Who is Ishita Shukla: इशिता फिलहाल 21 बरस की हैं। उनका जन्म 10 फरवरी को हुआ था। वह दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के राजधानी कॉलेज से पढ़ी हैं और एनसीसी कैडेट भी रह चुकी हैं।

Image

रवि किशन की बेटी का नाम इशिता शुक्ला है। (फाइल)

Who is Ishita Shukla: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक्टिंग और फिर पॉलिटिक्स में कदम रखने वाले रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan) की बेटी ने उनका बड़ा नाम किया है। उनकी बिटिया इशिता शुक्ला जल्द ही इंडियन डिफेंस सर्विस में शामिल होकर अपनी सेवाएं देंगी। 21 साल की इशिता केंद्र सरकार की लाई अग्निपथ योजना के तहत सुरक्षा बलों को ज्वॉइन करेंगी।

साल 2022 में इशिता को एनसीसी के एडीजी यानी एडिश्नल डायरेक्टर जनरल की ओर से अवॉर्ड फॉर एक्सिलेंस दिया गया था, जबकि उन्हें कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर (एवीएसएम) ने बेस्ट कैडेट के अवॉर्ड से भी नवाजा था।

अग्निपथ योजना पिछले साल लागू हुई थी, जिसके बाद किशन ने ट्विटर पर बताया था कि बेटी इस स्कीम के तहत सेना में जाना चाहती है। ट्वीट में रवि ने बताया था, "सुबह बिटिया बोली कि वह अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होना चाहती हूं। मैंने उससे कहा बेटा आगे बढ़ो।"

यह रहा वह ट्वीटः

Ravi Kishan Tweet

Ravi Kishan Tweet

इशिता फिलहाल 21 बरस की हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश (यूपी) के जौनपुर में 10 फरवरी को हुआ था। वह दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के राजधानी कॉलेज से पढ़ी हैं और एनसीसी कैडेट भी रह चुकी हैं। उन्हें स्केचिंग और पेंटिंग करना पसंद है।

उन्हें घूमने-फिरने का खूब शौक है और वह इन्डोर शूटिंग भी करती रही हैं। ऐसा बताया जाता है कि उन्हें कुत्ते भी बहुत पसंद हैं। वैसे, इशिता से बड़ी घर में दो और बहनें भी हैं। सबसे बड़ी बहन तनिष्का शुक्ला बिजनेस मैनेजर और इन्वेस्टर हैं, जबकि छोटी रीवा शुक्ला बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। रवि किशन का एक बेटा भी है, जिसका नाम सक्षम शुक्ला है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article