Rani Chatterjee's Gym Video: भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ-साथ रानी चटर्जी अक्सर फैन्स के बीच अपने फिटनेस गोल्स के लिए चर्चा में रहती हैं। कुछ देर पहले ही रानी चटर्जी ने जिम से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद रानी चटर्जी के फैन्स भी उनकी फिटनेस और जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
रानी चटर्जी इस वीडियो में जिम आउटफिट पहनकर खूब पसीना बहा रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रानी चटर्जी ने कैप्शन में लिखा, 'मंडे मोटिवेशन।' शायद ही कोई ऐसा जाता होगा जब रानी चटर्जी एक्सरसाइज ना करती हों। रानी चटर्जी को एक्सरसाइज करते हुए देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'आपको देखकर हम भी अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रखते हैं।' वहीं दूसरी ने लिखा, 'इस वीडियो में आप बहुत ही प्यारी लग रही हो।' 5 घंटे पहले शेयर किए गए रानी चटर्जी के इस वीडियो पर खूब लाइक्स आ रहे हैं। वीडियो को वायरल होने में भी ज्यादा समय नहीं लगा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से की थी। इस फिल्म में रानी चटर्जी के साथ लीड रोल में मनोज तिवारी नजर आए थे। फिल्म में रानी चटर्जी की शानदार एक्टिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। इस समय रानी चटर्जी एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
