भोजपुरी

रानी चटर्जी की 45 साल में भी क्यों नहीं भर पायी मांग? एक्ट्रेस ने बताया क्यों नहीं मिला सिंदूर भरने वाला

Rani Chatterjee on her wedding: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने मीडिया से अपनी शादी के बारे में बात की और कहा कि उनकी जिंदगी में कई लोग आए हैं लेकिन उनकी शादी नहीं हो पायी है क्योंकि लोगों को उनकी आदतें पसंद नहीं आई होंगी। रानी चटर्जी ने शादी के बारे में और भी कई खुलासे किए हैं।

Image

Rani Chatterjee on her Wedding

Rani Chatterjee on her wedding: भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी लम्बे समय से फिल्मों में काम कर रही हैं और लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। सालों लम्बे फिल्मी करियर के दौरान रानी चटर्जी का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा और अफेयर के चर्चे भी खूब हुए लेकिन वो अब तक कुंवारी ही हैं। रानी चटर्जी की उम्र 45 साल के पार हो चुकी है लेकिन उनकी मांग भरने वाला इंसान उन्हें अब तक नहीं मिला है। रानी चटर्जी ने अपनी शादी पर बात की है और कहा है कि ऐसा नहीं है कि उनकी जिंदगी में अब तक कोई नहीं आया है। अदाकारा ने खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी में कई लोग आए हैं लेकिन किसी से भी बात नहीं बन पायी और वो आज तक कुंवारी हैं।

अदाकारा रानी चटर्जी ने खुलासा करते हुए कहा, 'जब मैं 30 की हो रही थी तब मेरी फैमिली ने मुझसे कहा कि मुझे अब शादी के बारे में सोचना चाहिए, मैं तब से सोच ही रही हूं लेकिन मुझे अब तक कोई ऐसा मिला नहीं जिससे मैं शादी कर पाती। लड़के आते रहते हैं लाइफ में, बात भी होती है लेकिन मुझे लगता है कि लड़कों को मैं समझ नहीं आती हूं इसलिए मेरी कहानी आगे नहीं बढ़ पाती है।'

बताते चलें कि भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी ने केवल क्षेत्रीय भाषा ही नहीं बल्कि हिन्दी भाषा में भी हाथ आजमाया है। रानी चटर्जी को कुछ समय पहले मस्तराम नाम की वेब सीरीज में देखा गया था, जिसमें उन्होंने कई बोल्ड सीन्स दिए थे। इन बोल्ड सीन्स की वजह से रानी चटर्जी खबरों में भी छायी रही थीं और कई लोगों ने उनको ट्रोल भी किया था लेकिन अदाकारा ने कहा था कि उन्होंने स्क्रीन के लिए एक्टिंग की है। उन्होंने मस्तराम के रोल को एक चुनौती के रूप में लिया और उस रोल को निभाकर आगे बढ़ चुकी हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article