बन ठनकर रानी चटर्जी ने बॉलीवुड गाने पर बनाया रील, वीडियो देख लोग बोले- 'ऐश्वर्या को फेल कर...'

Rani Chatterjee Reel Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच रानी चटर्जी ने एक बार फिर से अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। रानी चटर्जी का एक रील वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है।

Rani Chatterjee Video: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रानी चटर्जी अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। रानी चटर्जी का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इस बीच भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। उनका लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। रानी के क्लिप को देख आपका दिन बन जाएगा। आइए नजर डालते हैं वीडियो पर....

rani chatterjee video

रानी चटर्जी ने शेयर किया रील वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। लेटेस्ट क्लिप में रानी चटर्जी, ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने बैरी 'पिया' पर एक्ट कर रही है। वीडियो में रानी चटर्जी संस्कारी लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं। रानी चटर्जी का ये अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं। बता दें कि लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए रानी की खूबसूरती की तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'आपने तो ऐश्वर्या राय को फेल कर दिया।'दूसरे ने लिखा, 'आप भोजपुरी की क्वीन है।'

End of Feed