भोजपुरी

Rani Chatterjee ने पहनी लॉन्ग शर्ट तो ट्रोल्स बोले, 'मैडम पैंट घर छोड़ दी...'

Rani Chatterjee in long Shirt: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी अपनी लेटेस्ट फोटोज की वजह से ट्रोल हो रही हैं। रानी चटर्जी अपनी नई फोटोज में लॉन्ग शर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिन्हें देखकर लोग बोल रहे हैं कि उन्होंने शर्ट के नीचे पैंट क्यों नहीं पहनी है। रानी चटर्जी को पहले भी ऐसी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

Image

Rani Chatterjee ने पहनी लॉन्ग शर्ट तो ट्रोल्स बोले, 'मैडम पैंट घर छोड़ दी...'

Rani Chatterjee in long Shirt: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी अक्सर अपनी फोटोज की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। रानी चटर्जी के फैंस को उनका नूरानी चेहरा इतना पसंद है कि वो एक्ट्रेस की फोटोज पर जमकर प्यार बरसाते हैं। रानी चटर्जी जैसे ही अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, लोग उन पर लाइक्स की बरसात करने लगते हैं। रानी चटर्जी की नई तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। लोग लगातार उस पर प्यार की बरसात कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अदाकारा को ट्रोल कर रहे हैं। रानी चटर्जी अपनी लेटेस्ट फोटोज में सफेद रंग की लॉन्ग शर्ट पहनी दिख रही हैं। इस शर्ट की वजह से लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि इस शर्ट में ऐसा क्या है तो बता दें कि इस लॉन्ग शर्ट में यह नहीं दिख रहा है कि रानी चटर्जी ने नीचे क्या पहना है? जिस कारण लोग उनका मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि वो घर पर ही पैंट भूल गई हैं क्या? एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'क्या मैडम आप घर पर ही अपनी शर्ट भूल गई हैं क्या...' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'आज कल का फैशन तो देखिए, लोग पैंट भी नहीं पहनते हैं।' रानी चटर्जी की तस्वीरों पर लोग लगातार ऐसे ही कमेंट कर रहे हैं और उन्हें निशाना बना रहे हैं।

रानी चटर्जी से पहले बॉलीवुड की कई हसीनाओं को भी इस कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही को तो लोग हर रोज ही फैशनेबल होने की वजह से ट्रोल करते हैं। मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही अक्सर स्टाइलिश कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलती हैं, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। अब ऐसे ट्रोल्स सामना रानी चटर्जी को भी करना पड़ रहा है। यूं तो रानी चटर्जी ट्रोल्स को सीरियसली नहीं लेती हैं लेकिन देखना होगा कि वो ऐसे लोगों को जवाब कैसे देती हैं। वैसे आपका रानी चटर्जी की ट्रोलिंग पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article