भोजपुरी

रानी चटर्जी ने साड़ी पहनकर खेत में किया एमीवे बंटाई के गाने पर डांस, ट्रोल्स बोले 'छपरीपन बंद करो...'

भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो हरे रंग की साड़ी पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी ने एमीवे बंटाई का फेमस गाना क्या बोलती कंपनी पर डांस मूव्स दिखाए हैं, जो फैंस को पसंद नहीं आ रहे हैं। फैंस लगातार रानी चटर्जी को ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Rani Chatterjee

भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी की अपडेट देती रहती हैं। इन दिनों वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं, जिसके लिए वो यूपी-बिहार के खेतों में शूटिंग कर रही हैं। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर खेतों सो ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एमीवे बंटाई के गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी यूं तो अच्छी डांसर हैं और सुपरहिट भोजपुरी गानों में अपने लटके-झटकों से उन्होंने ये साबित भी किया है लेकिन वायरल वीडियो में जो करती दिख रही हैं, उसकी वजह से लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। रानी चटर्जी के साथ यह बहुत कम ही होता है कि डांस की वजह से उनका यूं मजाक उड़े लेकिन इस दफा उनके डांस मूव्स लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं। आप रानी चटर्जी का वायरल वीडियो नीचे देख सकते हैं:

अगर भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Dance Video) के फिल्मी करियर की बात करें तो वो बहुत कम फिल्मों में नजर आ रही हैं। एक वक्त था जब रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की नम्बर 1 अदाकारा हुआ करती थीं लेकिन वक्त के साथ हीरोज ने उनके साथ काम करना कम कर दिया और वो साइड होती चली गईं। इन दिनों रानी चटर्जी नए कलाकारों के साथ फिल्में कर रही हैं और अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

रानी चटर्जी कई दफा ये बात दोहरा चुकी हैं कि पुराने कलाकार उनके साथ फिल्में नहीं कर रहे हैं और एक साजिश के तहत उन्हें फिल्मों से बाहर किया जा रहा है। कई दफा ऐसा होता है कि निर्माता उन्हें फिल्म के लिए साइन करता है और जब तक वो घर तक पहुंचती हैं, उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया जाता है। रानी चटर्जी ने एक वक्त रवि किशन, पवन सिंह, निरहुआ और मनोज तिवारी जैसे कलाकारों के साथ काम किया था लेकिन लम्बे समय से दर्शकों ने इन हीरोज के साथ रानी को नहीं देखा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article