भोजपुरी

पवन सिंह के 'राजाजी के दिलवा' गाने ने उड़ाया गर्दा, क्वीन शालिनी संग किया जोरदार डांस

Pawan Singh's Rajaji Ke Dilwa Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार और फेमस सिंगर पवन सिंह के हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों पवन सिंह का 'राजा जी के दिलवा' (Rajaji Ke Dilwa Song) यूट्यूब की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं।

Image

Pawan Singh's Rajaji Ke Dilwa Song

Pawan Singh's Rajaji Ke Dilwa Song: भोजपुरी सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों यूट्यूब पर पवन सिंह के पुराने और नए भोजपुरी वीडियो सॉन्ग्स लोगों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में अब पवन सिंह का काफी पहले रिलीज हुआ गाना 'राजा जी के दिलवा' (Rajaji Ke Dilwa Song) एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है। इस गाने को पवन सिंह के फेस बार-बार सुन रहे हैं। यकीन मानिए गाने के बोल और म्यूजिक इतना शानदार है कि आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।

वायरल हुआ पवन सिंह का 'राजाजी के दिलवा' गाना

पवन सिंह का यह गाना अब लोगों को पहली पसंद बनता जा रहा है। 'राजाजी के दिलवा' गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 254 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने को डायरेक्ट गोल्डी जैसवाल ने किया है।

इस गाने में पवन सिंह और क्वीन शालिनी को सिजलिंग केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। पवन सिंह वीडियो में क्वीन शालिनी संग जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। देश-विदेश में पवन सिंह ने इस गाने ने धूम मचा दिया है। आज भी डीजे पर लोग पवन सिंह के 'राजाजी के दिलवा' गाने को चलाए बिना रह नहीं पाते हैं। इस गाने में पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article