Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर पवन सिंह इन दिनों गलत वजह से चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW) ने पवन सिंह को एक नोटिस जारी किया है। दरअसल पवन सिंह पर हरियाणा की फेमस एक्ट्रेस-डांसर अंजली राघव ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के चलते ही पवन सिंह को अब तलब किया गया है। अंजली राघव ने महिला आयोग को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि पवन सिंह ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। यह मामला साल 2025 का जब पवन सिंह और अंजलि राघव लखनऊ के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। अंजलि राघव ने आरोप लगाया कि पवन सिंह उन्हें गलत तरीके से छुआ और अभिनेता के साथियों ने यह वीडियो जान-बूझकर वायरल किया गया। इस वीडियो के वायरल होने से अंजलि राघव की छवि को नुकसान पहुंचा है।
Pic Credit: Instagram
आखिर क्या हुआ था अंजलि और पवन के बीच?
साल 2025 में लखनऊ में हुए एक प्रमोशनल इवेंट में पवन सिंह ने अपने गाने 'सैया सेवा करे' का प्रमोशन किया था। इस इवेंट के दौरान पवन सिंह ने स्टेज पर मौजूद अंजलि राघव की कमर को छुआ था। ऐसे करने से पहले पवन सिंह ने अंजली की सहमति नहीं ली थी। इस घटना के बाद अंजलि राघव ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज की। इतना ही नहीं अंजलि ने हरियाणा राज्य महिला आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने रिएक्शन देते हुए अब दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए हैं।
महिला आयोग ने पवन सिंह और अंजलि राघव को एक सार्वजनिक सुनवाई में शामिल होने को कहा है। यह सुनवाई 2 अप्रैल को फरीदाबाद में होगी। इस सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष अपने बयान दर्ज करवाएंगे। इन बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अंजलि राघव के जब कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हुए तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कभी भी काम ना करने का फैसला लिया। हालांकि पवन सिंह ने भी बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से रिएक्शन देते हुए कहा था कि उनका गलत इरादा नहीं था। पवन ने यह भी कहा कि वह कभी भी उनका मजाक नहीं बनाना चाहते थे। पवन सिंह ने अंजलि राघव से माफी भी मांगी थी।
