पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'खेलाड़ी लईकी' ने मचाया धमाल, एक दिन में गाने को मिले मिलियन व्यूज

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2022, 04:34 PM IST

Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना 'खेलाड़ी लईकी' ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। गाने को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पवन सिंह का गाना 'खेलाड़ी लईकी' हुआ रिलीज।
  • एक दिन में ही गाने को मिले एक मिलियन व्यूज
  • गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है

Pawan Singh Bhojpuri Song Kheladi Naiki: भोजपुरी पावर स्टार का नया गाना 'खेलाड़ी लईकी' ने रिलीज होने के साथ धमाल मचा दिया है। गाने को रिलीज हुए महज एक दिन हुए हैं और इसे अब तक डेढ़ मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। यानी एक बार फिर से पवन सिंह ने सक्सेस का लकीर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खींचने का काम किया है। इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में पवन सिंह का जादू खूब देखने को मिल रहा है।

Pawan-Singh-Bhojpuri-Song

पवन सिंह भोजपुरी गाना

पवन सिंह का यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन से रिलीज हुआ है और तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि पवन सिंह की बादशाहत भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब है। तभी जहां वे भोजपुरी के दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं, वहीं, वे दूसरी इंडस्ट्री के मेकर्स की भी पहली पसंद बने हुए है। पवन अक्सर अपने गाने से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। उसी कड़ी में उनका गाना 'खेलाड़ी लईकी' है, जो धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ शिल्पी राज का स्वर है। दोनों की सिंगिंग जोड़ी हमेशा एक मजेदार गाने को लेकर जानी जाती है। उनकी यही अंडर स्टैंडिंग इस गाने में देखने को भी मिल रही है।

End of Feed