Pawan Singh और Khesari Lal की हुई सुलह, एक-दूसरे को गले लगाकर किया झड़गा खत्म

Pawan Singh-Khesari Lal Yadav Fight: एक्टर रवि किशन ( Ravi Kishan) ने फिल्मफेयर फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवार्ड में पवन सिंह और खेसारी लाल के रिश्ते की कड़वाहट को खत्म करते हुए दोनों की सुलह करा दी है। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर लम्बे समय से चल रही इस लड़ाई को खत्म कर दिया है।

Pawan Singh-Khesari Lal Yadav Fight: भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार पवन सिंह ( Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) के बीच लम्बे समय से चल रहा झगड़ा खत्म हो गया है। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर यह झड़गा खत्म कर दिया। जिसके बाद से स्टार्स के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर रवि किशन ( Ravi Kishan) ने फिल्मफेयर फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवार्ड में दोनों के रिश्ते की कड़वाहट को खत्म करते हुए सुलह करा दी है। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर लम्बे समय से चल रही इस लड़ाई को खत्म कर दिया है। इस मौके पर मौजूद सभी कलाकारों ने रवि किशन की जमकर तारीफ की और फैंस भी बेहद खुश नजर आए।

Pawan Singh- Khesari Laal Fight Solved

दरअसल खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच आपसी मतभेद चल रहा था जिसके बाद से ही दोनों स्टार्स का एक-दूसरे से कोल्ड वार चला रहा था। इन दोनों की लड़ाई से फैंस के साथ-साथ भोजपुरी स्टार्स भी उदास नजर आ रहे थे। इंडस्ट्री में हर कोई इनकी लड़ाई को शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) और सलमान खान ( Salman Khan) की लड़ाई की तरह बता रहा था। अब अवार्ड नाइट में स्टार्स की लड़ाई को खत्म करते हुए रवि किशन ने दोनों में फिर से दोस्ती करा दी है। लड़ाई सुलह होने के बाद पवन और खेसारी ने एक दूसरे को गले लगाया। पवन सिंह ने खेसारी लाल के लिए गाना गाया तेरे जैसा यार कहाँ, इसे सुनने के बाद खेसारी भावुक हो गए और पवन सिंह के गले लग गए। ये सब देख रवि किशन ने कहा कि ये भोजपुरी सिनेमा का ऐतिहासिक दिन है। दोनों का प्यार देख सभी स्टार्स भी खुश नजर आए।

End of Feed