Falaq Naaz and Raju Singh Mahi New Song: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम फलक नाज ( Falaq Naaz) टीवी के साथ-साथ भोजपुरी गानों में भी छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का नया गाना 'लौंडा बदनाम हुआ' रिलीज हुआ है जो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। कुछ दिन पहले आए इस गाने को 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फलक नाज के साथ इस गाने में भोजपुरी सिंगर राजू सिंह माही ( Raju Singh Mahi) ठुमके लगा रहे हैं। गाने को राजू और शिल्पी राज ( Shilpi Raj) ने गाया है और इसे 'टी सीरीज हमार भोजपुरिया' ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। 9 जुलाई को आए गाने लौंडा बदनाम हुआ पर फैंस जमकर रील बना रहे हैं।
यहां देखें गाने कि वीडियो:
छा गया गाना
फलक नाज और राजू सिंह माही का ये गाना लौंडा बदनाम हुआ यूट्यूब पर छाया हुआ। गाने को लगातार हिट मिल रहे हैं और ट्रेंड कर रहा है। एक्ट्रेस को भोजपुरी गाने में फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही राजू सिंह के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी भी पसंद की जा रही है। लौंडा बदनाम हुआ गाने में फलक नाज ने बिंदास डांस किया है। उनके लटके-झटके देख फैंस दीवाने हो गए हैं ।
