Pawan Singh-Khesari Lal Yadav Fight: भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार पवन सिंह ( Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) के बीच लम्बे समय से चल रहा झगड़ा खत्म हो गया है। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर यह झड़गा खत्म कर दिया। जिसके बाद से स्टार्स के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर रवि किशन ( Ravi Kishan) ने फिल्मफेयर फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवार्ड में दोनों के रिश्ते की कड़वाहट को खत्म करते हुए सुलह करा दी है। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर लम्बे समय से चल रही इस लड़ाई को खत्म कर दिया है। इस मौके पर मौजूद सभी कलाकारों ने रवि किशन की जमकर तारीफ की और फैंस भी बेहद खुश नजर आए।
दरअसल खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच आपसी मतभेद चल रहा था जिसके बाद से ही दोनों स्टार्स का एक-दूसरे से कोल्ड वार चला रहा था। इन दोनों की लड़ाई से फैंस के साथ-साथ भोजपुरी स्टार्स भी उदास नजर आ रहे थे। इंडस्ट्री में हर कोई इनकी लड़ाई को शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) और सलमान खान ( Salman Khan) की लड़ाई की तरह बता रहा था। अब अवार्ड नाइट में स्टार्स की लड़ाई को खत्म करते हुए रवि किशन ने दोनों में फिर से दोस्ती करा दी है। लड़ाई सुलह होने के बाद पवन और खेसारी ने एक दूसरे को गले लगाया। पवन सिंह ने खेसारी लाल के लिए गाना गाया तेरे जैसा यार कहाँ, इसे सुनने के बाद खेसारी भावुक हो गए और पवन सिंह के गले लग गए। ये सब देख रवि किशन ने कहा कि ये भोजपुरी सिनेमा का ऐतिहासिक दिन है। दोनों का प्यार देख सभी स्टार्स भी खुश नजर आए।
काजल राघवानी ने दिखाई तस्वीरें
अवार्ड नाइट के बाद पवन सिंह और खेसारी की को-एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों स्टार्स की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है कि मेरे दोनों पसंदीदा स्टार एक साथ बहुत खुशी का पल। तस्वीरों में पवन सिंह खेसारी दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए प्यार दिखा रहे हैं।
