भोजपुरी

Nehhaa Malik ने दिलकश अंदाज में सेलिब्रेट किया क्रिसमस, फोटोज से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Nehha Malik Celebrate Christmas: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नेहा मलिक ने अनोखे अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस की रेड ड्रेस में कई बोल्ड पिक्स इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रही हैं। इन पिक्स को देख फैन्स ने भी एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।

Image

Nehha Malik Celebrate Christmas

Nehha Malik Celebrate Christmas: नेहा मलिक भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर गजब की फैन फॉलोइंग है। नेहा मलिक (Nehha Malik) फैन्स के बीच अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। यह वजह है कि फैन्स भी नेहा मलिक की एक-एक फोटो को लाइक करने के लिए हमेशा ऑनलाइन रहते हैं। 25 दिन के दिन क्रिसमस का जश्न भी नेहा मलिक ने बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। नेहा मलिक ने रेड कलर की बोल्ड ड्रेस में अपने ऑफिशियल अकाउंट पर कई पिक्स शेयर कर फैन्स का ध्यान आकर्षित कर दिया है।

अनोखे अंदाज में नेहा मलिक ने मनाया क्रिसमस

नेहा मलिक ने अपने फैन्स को क्रिसमस के दिन पिक्स शेयर कर बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस ने इन पिक्स को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'यह क्रिसमस आपके लिए प्यार और दुआएं लेकर आए। सभी मेरी क्रिसमस।' नेहा मलिक इन सभी पिक्स पर फैन्स ने कमेंट्स की बौछार करते हुए जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए, 'बहुत सुंदर लग रही हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'सच में आपकी फिटनेस का जवाब नहीं है।' फैन्स चाहकर भी नेहा मलिक की इन पिक्स से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

नेहा अपने ग्लैमरस और बोल्ड अवतार के अलावा अपनी एक्टिंग और डांस के लिए भी फेमस हैं। नेहा मलिक ने कई भोजपुरी गानों में काम किया है। इसके अलावा वो पंजाबी सिनेमा में फेमस हैं। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ नेहा मलिक का 'तेरे मेरे दरमियां' गाना भोजपुरी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article