भोजपुरी

प्राइवेट पार्टी में नम्रता मल्ला ने लगाए ठुमके, नाराज फैंस बोले 'ये तुम्हारा काम नहीं...'

Namrata malla dancing in private party: भोजपुरी अदाकारा नम्रता मल्ला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो प्राइवेट पार्टी में डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो की वजह से लोग नम्रता मल्ला को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग नम्रता से नाराज हैं क्योंकि उन्होंने प्राइवेट पार्टी में डांस करना स्वीकार किया।

Image

प्राइवेट पार्टी में नम्रता मल्ला ने लगाए ठुमके, नाराज फैंस बोले 'ये तुम्हारा काम नहीं...'

Namrata malla dancing in private party: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी सुपरस्टार नम्रता मल्ला अक्सर अपने बोल्ड डांस मूव्स की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। नम्रता मल्ला डांस वीडियोज में इतनी बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आती हैं कि फैंस पागल हो उठते हैं। नम्रता मल्ला के डांस का ही जादू है कि सोशल मीडिया पर लोग उन पर जमकर प्यार बरसाते हैं। वो जब भी अपनी नई डांस वीडियो शेयर करती हैं, लोग उस पर व्यूज की बरसात कर डालते हैं। हालांकि नम्रता मल्ला को अपनी लेटेस्ट डांस वीडियो की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

असल में नम्रता मल्ला अपने लेटेस्ट वीडियो में एक प्राइवेट डांस सेरेमनी में ठुमकती दिखाई दे रही हैं। नम्रता मल्ला के फैंस को यह पसंद नहीं आया है कि वो किसी प्राइवेट सेरेमनी में इस तरह से डांस करने गई हैं। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि नम्रता मल्ला सैकड़ों लोगों के बीच में खड़ी होकर ठुमके लगा रही हैं। लोगों नम्रता मल्ला से कह रहे हैं कि वो ऐसी पार्टीज में डांस करने के लिए नहीं बनी हैं। आप नम्रता मल्ला का वीडियो नीचे देख सकते हैं:

बता दें नम्रता मल्ला ने एक डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और कड़ी मेहनत के दम पर नम्रता मल्ला भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार बन गईं। कुछ दिनों पहले उनका और पवन सिंह का गाना भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। नम्रता मल्ला के डांस की वजह से ही लाखों फैंस बने हैं। इन फैंस को यह पसंद नहीं आया है कि वो इस तरह से प्राइवेट पार्टी में डांस कर रही हैं। आपका इस वीडियो पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article