भोजपुरी

Namrata Malla ने किया कजरा रे गाने पर जमकर डांस, वीडियो देख फैंस बोले 'अदाएं तो कातिल हैं आपकी...'

Namrata Malla dance Video went viral: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा नम्रता मल्ला का डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। इस वीडियो में नम्रता मल्ला कजरा रे गाने पर डांस करती दिख रही हैं। फैंस नम्रता मल्ला का डांस देखकर झूम उठे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

Namrata malla ने किया कजरा रे गाने पर जमकर डांस

Namrata Malla dance Video went viral: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा नम्रता मल्ला अक्सर अपने वीडियोज की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। नम्रता मल्ला इंस्टाग्राम पर अपनी नई-नई वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। इन वीडियोज में वो कभी अपनी बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आती हैं तो कभी वो जमकर डांस करती दिखती हैं। नम्रता मल्ला ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई विडियो शेयर की है, जिसमें वो जमकर नाचती दिख रही हैं। फैंस के बीच यह वीडियो लगातार वायरल हो रही है क्योंकि नम्रता इसमें अपने कातिलाना मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।

नम्रता मल्ला ने यह वीडियो ऐश्वर्या राय बच्चन के सुपरहिट गाने कजरा रे पर बनाया है। नम्रता मल्ला ने यूं तो कई सुपरहिट बॉलीवुड गानों पर डांस वीडियोज बनाए हैं लेकिन कजरा रे गाने पर नम्रता मल्ला की अदाएं देखने वाली हैं। नम्रता ने यह वीडियो लाल रंग का घाघरा पहनकर बनाई है। नम्रता मल्ला का डांस देखकर फैंस झूम उठे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'क्या बात है मैडम आज तो आपने दिन ही बना दिया है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'नम्रता जी आपका डांस देखकर मेरा दिल खुश हो जाता है।'

बताते चलें कि अदाकारा नम्रता मल्ला (Namrata Malla) ने बहुत कम समय में भोजपुरी एक्टर्स के बीच नाम कमाया है। नम्रता मल्ला को बड़ा भोजपुरी स्टार बनाने में इंस्टाग्राम ने भी अहम भूमिका निभायी है। इंस्टाग्राम पर नम्रता मल्ला अपनी एंटरटेनिंग वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिसकी वजह से भोजपुरी निर्माता उन्हें सिर-आंखों पर बैठाते हैं। भोजपुरी निर्माता नम्रता मल्ला की लोकप्रियता को ज्यादा से ज्यादा भुनाना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले नम्रता मल्ला भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नजर आई थीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article