Manoj Tiwari become father: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वो एक बार फिर से पिता बन गए हैं। मनोज तिवारी ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनके घर में नन्ही परी आई है। मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी के साथ सुरभि तिवारी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा है, ‘बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी।’
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के घर आई नन्ही परी
फैंस दे रहे हैं बधाई
मनोज तिवारी ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता बनने की खुशखबरी दी है, इसके बाद से ही फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। मनोज तिवारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ सम्पर्क बनाए रखते हैं, जिस कारण उनके फैंस बड़े मौकों पर उन्हें बधाई देने से नहीं चूकते हैं। फैंस लगातार मनोज तिवारी को बधाई दे रहे हैं और उनकी बेटी के अच्छे स्वस्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा को दोबारा खड़ा करने में दिया मनोज तिवारी ने अहम योगदान
कलाकार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने भोजपुरी सिनेमा को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने में अहम योगदान दिया है। जब मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री मारी थी तब इसकी हालत बहुत खराब थी। मनोज तिवारी ने अपने गानों और फिल्मों के दम पर भोजपुरी सिनेमा में जान फूंकी और इसे दोबारा खड़ा किया। इसके बाद कई नए कलाकार आए और उन्होंने मनोज तिवारी द्वारा तैयार की गई जमीन पर अपना स्टारडम कमाया।
