भोजपुरी

भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के घर आई नन्ही परी, 51 साल की उम्र में बने पिता

Manoj Tiwari become father: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार और भाजपा नेता मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने पत्नी सुरभि के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर पर नन्ही परी का आगमन हुआ है।

Image

भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के घर आई नन्ही परी

Manoj Tiwari become father: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वो एक बार फिर से पिता बन गए हैं। मनोज तिवारी ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनके घर में नन्ही परी आई है। मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी के साथ सुरभि तिवारी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा है, ‘बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी।’

फैंस दे रहे हैं बधाई

मनोज तिवारी ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता बनने की खुशखबरी दी है, इसके बाद से ही फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। मनोज तिवारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ सम्पर्क बनाए रखते हैं, जिस कारण उनके फैंस बड़े मौकों पर उन्हें बधाई देने से नहीं चूकते हैं। फैंस लगातार मनोज तिवारी को बधाई दे रहे हैं और उनकी बेटी के अच्छे स्वस्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा को दोबारा खड़ा करने में दिया मनोज तिवारी ने अहम योगदान

कलाकार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने भोजपुरी सिनेमा को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने में अहम योगदान दिया है। जब मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री मारी थी तब इसकी हालत बहुत खराब थी। मनोज तिवारी ने अपने गानों और फिल्मों के दम पर भोजपुरी सिनेमा में जान फूंकी और इसे दोबारा खड़ा किया। इसके बाद कई नए कलाकार आए और उन्होंने मनोज तिवारी द्वारा तैयार की गई जमीन पर अपना स्टारडम कमाया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article