Ladki Deewani Song: नीलकमल सिंह के साथ छा गया Sunny Leone का नया सॉन्ग, कुछ ही घंटों में मिले 8 लाख से ज्यादा मिले व्यूज

Ladki Deewani Song: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी और भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर-एक्टर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) का नया गाना 'लड़की दीवानी' (Ladki Deewani) यूट्यूब पर रिलीज होते ही लोगों की पहली पसंद बन गया है। इस गाने को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं।

Ladki Deewani Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) अपने नए गाने 'लड़की दीवानी' (Ladki Deewani) को लेकर चर्चा में बने हुए थे। अब लोगों की बड़ी डिमांड के बाद अब नीलकमल सिंह ने अपने इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि नीलकमल सिंह के साथ इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) नजर आ रही हैं। गाने में नीलकमल सिंह और सनी देओल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों को दीवाना बना दिया है।

Neelkamal Singh and Sunny Leone's Song Ladki Deewani

यूट्यूब पर छाया गाना

नीलकमल सिंह के साथ सनी लियोनी का ये टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर निर्माताओं ने पेश किया है। दोनों एक्टर्स के फैन्स को गाना पसंद आ रहा है और वो इससे बार-बार सुनने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। गाने में नीलकमल सिंह को सनी लियोनी के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। कुछ घंटों पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का म्यूजिक फिल्म 'आशिकी' के 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' से मेल खाता है।

End of Feed