Ladki Deewani Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) अपने नए गाने 'लड़की दीवानी' (Ladki Deewani) को लेकर चर्चा में बने हुए थे। अब लोगों की बड़ी डिमांड के बाद अब नीलकमल सिंह ने अपने इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि नीलकमल सिंह के साथ इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) नजर आ रही हैं। गाने में नीलकमल सिंह और सनी देओल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों को दीवाना बना दिया है।
यूट्यूब पर छाया गाना
नीलकमल सिंह के साथ सनी लियोनी का ये टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर निर्माताओं ने पेश किया है। दोनों एक्टर्स के फैन्स को गाना पसंद आ रहा है और वो इससे बार-बार सुनने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। गाने में नीलकमल सिंह को सनी लियोनी के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। कुछ घंटों पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का म्यूजिक फिल्म 'आशिकी' के 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' से मेल खाता है।
नीलकमल सिंह ने इस गाने के लिए अपनी आवाज दी है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक आर जय कंग ने दिया है। इस गाने को सुनने के बाद लोगों ने कमेंट्स में इसकी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'नीलकमल जी आप इस तरह से बेहतरीन गाने लेकर आते रहिए।' वैसे आपको यह गाना कैसा लगा? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरुर दें।
