भोजपुरी

Double Khidki: खेसारी लाल यादव के नए गाने ने यू-ट्यूब पर उड़ाया गर्दा, 40 लाख के पार पहुंचे व्यूज

Khesari Lal Yadav New Song Double Khidki Winning Hearts: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपने गानों से लोगों के बीच तहलका मचाते दिखाई देते हैं। कुछ ही दिनों पहले उनका गाना 'डबल खिड़की' रिलीज हुआ, जो यू-ट्यूब पर खूब गर्दा उड़ा रहा है।

Image

खेसारी लाल यादव के 'डबल खिड़की' गाने ने उड़ाया गर्दा

Khesari Lal Yadav New Song Double Khidki Winning Hearts: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर अपने गानों से तहलका मचाते नजर आते हैं। उनके गाने यू-ट्यूब पर हिट तो होते ही हैं, साथ ही लोगों को नाचने पर भी मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही हाल खेसारी लाल यादव के नए गाने को लेकर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले खेसारी लाल यादव का नया गाना 'डबल खिड़की' (Double Khidki) रिलीज हुआ है, जो यू-ट्यूब पर अभी भी गर्दा उड़ा रहा है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए गाने 'डबल खिड़की' (Double Khidki) को यू-ट्यूब पर रिलीज हुए आज सातवां दिन है, लेकिन चंद दिनों में ही गाने को 40 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, 'डबल खिड़की' गाने में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस रानी की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। 'डबल खिड़की' गाने में खेसारी लाल यादव का डांस किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर सकता है। बता दें कि 'डबल खिड़की' को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

'डबल खिड़की' पर फैंस ने यूं दिया रिएक्शन

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के 'डबल खिड़की' (Double Khidki) गाने पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "वाह खेसारी भैया क्या गाते हैं आप। दिल छू जाता है।" वहीं दूसरे यूजर ने खेसारी लाल यादव की तारीफ करते हुए लिखा, "बहुत ही अच्छा सॉन्ग है। इनकी आवाज में जरूर कोई जादू है, जो ये करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।"बता दें कि इससे पहले भी खेसारी लाल यादव कई हिट सॉन्ग दे चुके हैं, जिसमें 'सज के संवर के' और 'नथुनिया' जैसे गाने शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article