Bhojpuri Gaana: खेसारी लाल यादव लेकर आए गए ‘झगड़ा 2.O’, मनोरंजन का तगड़ा डोज है ये भोजपुरी गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 12:36 PM IST

bhojpuri gaana latest song jhagda 2.0 Watch Video : खेसारी लाल यादव का नए साल 2023 में धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘झगड़ा 2.O’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी गाने में खेसारीलाल यादव और क्वीन शालिनी की केमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है। वीडियो को देखकर फैन्स अपना दिल हार बैठे हैं।

khesari lal yadav bhojpuri latest song: सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और सारेगामा हम भोजपुरी के कॉलेबरेशन में नए साल में धमाकेदार गाना ‘झगड़ा 2.O’ रिलीज हो गया है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और यह देखते ही देखते महज कुछ घंटों में एक मिलियन व्यूज के आस पास पहुँच गया है। इसलिए गाना रिलीज के साथ ही खेसारीलाल यादव ने कहा कि मनोरंजन होगा खूब तगड़ा। वहीं उनके फैंस ने भी गाने पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने कहा कि वे लाखों युवा दिलों पर राज करते हैं। किसी ने कहा कि खेसारी ने अपनी आवाज से पूरे इंडिया को खुश रखा है तो कोई कह रहा है खेसारीलाल यादव सिंगर, नहीं लाखों लोगों के इमोशन हैं। ऐसे कई सारे कमेंट्स इस गाने के लिंक पर आए हैं।

Khesari laal Bhojpuri song

Khesari laal Bhojpuri song

वहीं, बात अगर हम ‘झगड़ा 2.O’ गाने की करें तो इसे खेसारीलाल यादव ने अपनी आवाज से जान भर दी है, और उनका साथ नेहा राज ने निभाया है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी शानदार है, जिसमें खेसारीलाल यादव और क्वीन शालिनी की केमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है। सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा चार्ट बस्टर गाना लाने का क्रम जारी है, जिसमें खेसारीलाल यादव का भी साथ मिल रहा है, तो दूसरे प्रतिभाशाली कलाकारों के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसको लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि अगर दर्शकों को साफ – सुथरा मनोरंजन मिले तो दो अर्थी मीनिंग वाले गाने अपने आप बनने बंद हों जाएंगे। हमने यह मुहिम शुरू की थी। जिसका असर भोजपुरी इंडस्ट्री में देखने को भी मिल रहा है और दूसरे लोग भी अच्छे गाने बना रहे हैं। मगर सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा भिड़ से अलग रही है। तभी हमारे आज रिलीज हुए गाना ‘झगड़ा 2.O’ को कुछ ही घंटों में 1 मिलियन व्यूज मिले हैं।

End of Feed