भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की मुश्किले खत्म नहीं हो रही हैं। एक्टर के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि एक्टर गिरफ्तार हो सकते हैं। छपरा कोर्ट ने साल 2019 के जमीनी विवाद और चेक बाउंस के मामले में खेसारी के खिलाफ वारंट जारी किया है। हालांकि ये विवाद नया नहीं है। इस मामले में लंबे समय से कोर्ट में कार्रवाई चल रही है।
khesari lal yadav (credit pic: instagram)
खेसारी ने साल 2019 में पत्नी चंदा देवी के नाम से जमीन खरीद थी। लेकिन उसके बकाया पैसे नहीं चुकाए है। आरोपी के मुताबिक, खेसारी ने उनसे 4 साल पहले 22 लाख 7 हजार रुपये में जमीन खरीदी थी। इस जमीन की रजिस्ट्री 4 जून 2019 को एकमा रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। उस समय खेसारी ने 18 लाख रुपये का चेक दिया था।
जानें क्या है पूरा मामला
जब मृत्युंजयनाथ पांडे ने 24 जून को चेक जमा करवाया। लेकिन 27 जून को चेक वापस आ गया था। उन्हें बताया गया कि चेक बाउंस हो गया है। मृत्युंजयनाथ ने रसूलपुर थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए 22 अगस्त 2022 को आईपीसी की धारा 406 व 138 NI एक्ट के तहत खेसारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। न्यायालय ने खेसारी को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन खेसारी की तरफ से या उनके वकील ने कोई जवाब नहीं दिया। एक्टर ने इस मामले में पहले से ही अंतरिम जमानत ले ली थी। कोर्ट ने लगातार देरी को देखते हुए खेसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है और अंतरिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है।
