Khesari Lal Yadav on Pawan Singh: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) काफी चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को कई खबरें सामने आती रहती हैं। कभी इन दोनों स्टार्स के बयान वयारल हो जाते हैं, तो कभी किसी विवाद में नाम आ जाता है। इन सब के बीच खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के एक पुराना बयान पर रिएक्शन दिया है। पवन सिंह ने 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया था जिसपर सिंगर भड़क गए थे और खेसारी से कभी न मिलने की बात कही थी।
Image Source: Khesari Lal Yadav Instagram
खेसारी लाल यादव ने दिया जवाब
सिंगर खेसारी लाल यादव एक बार फिर खबरों में आ गए है। इसकी वजह खेसारी लाल यादव का अभी हाल ही में दिया एक बयान है, जो उन्होंने पवन सिंह को लेकर दिया है। खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'अगर वो नहीं मिलना चाहते तो कोई बात नहीं, ये उनकी अपनी पसंद है। हर इंसान को अपनी जिंदगी जीने की पूरी आजादी होनी चाहिए। किसी से मिलना हो या न हो, ये उसका अपना निजी फैसला है। मैं तो हमेशा सबका सम्मान करता हूं और करता रहूंगा। उनके मिलने से मेरा घर नहीं चलता और न ही मेरे मिलने से उनका। हम दोनों अपनी मेहनत से आगे बढ़ते हैं। लोगों के दिलों में जो जगह हमारी बनी है, वो अच्छे काम करने से, बेहतरीन एक्टिंग से, शानदार गानों से और बेहतर कला दिखाने से मिली है। चाहे वो सिनेमा हो या कोई और माध्यम, एक कलाकार की पहचान इसी से बनती है। इसलिए इस पर ज्यादा बहस या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।' खेसारी लाल यादव का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Image Source: Khesari Lal Yadav Instagram
खुद को बताया पवन सिंह का छोटा भाई
खेसारी लाल यादव ने बयान में आगे कहा कि 'वे मेरी जिंदगी में कभी भी जरूरी नहीं रहे। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहा हूं, एक छोटे भाई की तरह। चाहे उनके चुनाव से जुड़ा हो या किसी भी अन्य मुद्दे से, मैंने हमेशा अपना फर्ज निभाने की कोशिश की। मैंने हमेशा यही चाहा कि वो परिवार के किसी सदस्य की तरह सफल हों। अब ये पूरी तरह उनकी अपनी पसंद है कि वे मुझसे मिलना चाहते हैं या नहीं। क्योंकि आज मैं जिस मुकाम पर खड़ा हूं, वहां मैं उनकी वजह से नहीं पहुंचा, बल्कि अपनी मेहनत और लगन के कारण पहुंचा हूं।'
