पवन सिंह के गाने पर ठुमके लगाएंगी तमन्ना भाटिया? हिल जाएगा यूपी-बिहार!!
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Feb 9, 2026, 06:08 PM IST
Pawan Singh Song: पावरस्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच इंस्टाग्राम पर एक सॉन्ग का पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में पवन सिंह और तमन्ना भाटिया एक साथ स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे है। इस पोस्टर को देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि अब पवन सिंह के सॉन्ग पर तमन्ना भाटिया धमाका करने वाली है।
pic credit- instagram
Pawan Singh Song: पावरस्टार पवन सिंह ने एक बार कहा था कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे-ऐसे लोगों के साथ करेंगे कि दुनिया उनको सलाम करेगी। आज पवन सिंह ने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचा दिया है। उनके भोजपुरी गानों पर सनी लियोनी से लेकर जरीन खान तक ने ठुमके लगाए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में पवन सिंह और तमन्ना भाटिया नजर आ रहे हैं। इसे देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि अब पवन सिंह के सॉन्ग पर तमन्ना भाटिया धमाका करने वाली है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
पवन सिंह और तमन्ना भाटिया का पोस्टर वायरल
इंस्टाग्राम पर एक सॉन्ग का पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में पवन सिंह और तमन्ना भाटिया एक साथ स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे है। पहली नजर में तो ऐसा लगता है कि ये पोस्टर सही है और जल्द ही पवन सिंह और तमन्ना भाटिया का सॉन्ग आने वाला है। हालांकि ध्यान से देखने के बाद ये मालूम पड़ता है कि ये AI द्वारा बनाई गई है। वहीं आधिकारिक तौर पर भी ऐसा कोई पोस्टर सामने नहीं आया है। फैंस चाहते हैं कि पवन सिंह और तमन्ना भाटिया साथ काम करें। बता दें कि जिस तरह से पवन सिंह की लोकप्रियता बॉलीवुड में बढ़ रही है उस हिसाब से जल्द ही पवन सिंह और तमन्ना भाटिया किसी सॉन्ग में साथ काम कर सकते हैं।
पवन सिंह के इन गानों ने उड़ाया गर्दा
बताते चलें कि पवन ने दो बॉलीवुड फिल्मों के लिए आइटम सॉन्ग्स भी गाए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। स्त्री 2 के गाने 'आई नहीं' में पवन सिंह ने अपनी आवाज दी थी। फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव और तृप्ती डिमरी लीड रोल में नजर आए थे। इस मूवी के सॉन्ग चुम्मा को पवन सिंह ने गाया था। मालूम हो कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करते हैं। वो हर मामले में खेसारी लाल यादव को टक्कर देते हैं। पवन सिंह की लोकप्रियता जबरदस्त है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। पवन सिंह को लोग भोजपुरी का सलमान खान भी कहते हैं।
