भोजपुरी

‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज के' गाने में दिखी खेसारी-आकांक्षा की रोमांटिक केमिस्ट्री, वीडियो हुआ वायरल

Sari Sarkaba Bharkaba Mijaj ke Bhojpuri Song Out: भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) का ‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज के' गाना इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। यह गाना यूट्यूब पर लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

Image

Khesari Lal Yadav and Akanksha Puri.

Sari Sarkaba Bharkaba Mijaj ke Bhojpuri Song Out: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक के बाद एक नए गाने रिलीज करने में लगे हुए हैं। इस दौरान खेसारी लाल यादव का नया ‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज' यूट्यूब की दुनिया में गर्दा उड़ा रहा है। फैन्स ने खेसारी लाल यादव के इस गाने का वीडियो देखने के बाद जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी है। इस गान में खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) भी नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी ‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज के' (Sari Sarkaba Bharkaba Mijaj ke) में जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं। आकांक्षा पुरी के किलर डांस मूव्स ने लोगों को दीवाना बना दिया है। आकांक्षा पुरी अब धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस बनती जा रही है। यूट्यूब पर इस गाने के खूब लाइक्स मिले हैं और यह लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। भोजपुरी ऑडियंस के साथ-साथ इस गाने को हिंदी दर्शक भी बार-बार सुन रहे हैं।

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी स्टारर ‘सारी सरकाव भड़काव मिजाज के' गाने के बोल कृष्ण बेदर्दी ने लिखे हैं। खेसारी ने गाने को शिल्पी राज (Shilpi Raj) के साथ मिलकर गाया है। इस गाने का दमदार म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। वैसे आपको खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का ये भोजपुरी गाना कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article