भोजपुरी

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की इन फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, लोग बोले-'पक्का कुछ चल रहा है...'

Khesari Lal Yadav and Akanksha Puri Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन को एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने खास बना दिया है। आकांक्षा ने खेसारी लाल यादव के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह गए हैं।

Image

pic credit-instagram

Khesari Lal Yadav Birthday: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। खेसारी लाल ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। खेसारी लाल आज जिस मुकाम पर है वहां हर एक कलाकार पहुंचना चाहता है। खेसारी लाल यादव हर मामले में पावर स्टार पवन सिंह को टक्कर देते हैं। बता दें कि खेसारी लाल को आज सभी लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

आकांक्षा पुरी ने शेयर की ऐसी फोटोज

ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव के बर्थडे को खास बना दिया है। हालांकि लोग एक बार फिर से खेसारी और आकांक्षा के रिश्ते पर सवाल उठाने लगे हैं। दरअसल, आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए खेसारी लाल के साथ कुछ तस्वीरे शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर कर एक्ट्रेस ने खेसारी को बर्थडे विश किया है। इन फोटोज में आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में तो दोनों एक दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। फोटोज को शेयर करते हुए आकांक्षा ने लिखा, ' खेसारी जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं... भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखे.. आपकी हर एक आकांक्षा पूरी हो... और आप ऐसे ही बस हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहें'

लोगों ने कही ये बात

बताते चलें कि खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पक्का कुछ तो चल रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'अरे भाई जन्मदिन विश हो रहा है या कुछ और।' बता दें कि खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी ने साथ में काफी काम किया है। मालूम हो कि खेसारी लाल यादव ने साल 2006 में चंदा देवी से शादी की थी. इस कपल के दो बच्चे एक बेटा और बेटी हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article