Kara Na Odhaniya Ke Aad Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की फिल्में और गाने ऑडियंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि पवन सिंह भी अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए अक्सर नए-नए भोजपुरी वीडियोज यूट्यूब पर रिलीज करते रहते हैं। ऐसे में अब पवन सिंह की फिल्म 'बजरंगी' का बेहद ही रोमांटिक गाना 'करा ना ओढनिया के आड़' (Kara Na Odhaniya Ke Aad) लोगों के बीच छाया हुआ है। इस गाने को पवन सिंह के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। यह धीरे-धीरे यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल होने की कोशिश कर रहा है।
पवन सिंह के साथ 'करा ना ओढनिया के आड़' गाने में हर्षिता पंवार नजर आ रही हैं। पवन और हर्षिता की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत किया है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं। फैन्स बार-बार इस गाने का वीडियो देख रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 1 लाख 43 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह का यह गाना यूट्यूब के आशी म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है।
पवन सिंह और हर्षिता पंवार की फिल्म 'बजरंगी' 9 मई के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी को भोजपुरी ऑडियंस की ओर से भरपूर प्यार मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी। 'करा ना ओढनिया के आड़' गाने की बात करें तो इसे पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।
