Kamariya Song: अक्षरा सिंह ने 'कमरिया' हिलाते हुए लगाए जोरदार ठुमके, वीडियो देख झूम उठे फैन्स

Akshara Singh's Kamariya Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘कमरिया’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं, जो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। गाने में अक्षरा के साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं।

Akshara Singh's Kamariya Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय और बोल्ड अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों अपने नए भोजपुरी गाने ‘कमरिया’ (Kamriya Song) के चलते इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इस गाने को देखने के बाद दर्शकों ने अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ शुरू कर दी है। अक्षरा सिंह ने इस गाने को अपने ऑफिसियल यूट्यूब के माध्यम से दर्सकों के बीच पेश किया है। गाने में अक्षरा सिंह जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह के साथ गाने में करण खन्ना नजर आ रहे हैं। अक्षरा और करण की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही है। इस गाने को अक्षरा सिंह और रौशन सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक रौशन सिंह ने ही दिया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...

Akshara Singh
End of Feed