Holi Ke Maja Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) ने होली से पहले ही फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। इन दिनों पवन सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग 'होली के मजा' (Holi Ke Maja) यूट्यूब की दुनिया में ट्रेंड कर रहा है। साल 2025 की होली के लिए इससे बेहतर गाना कोई ओर हो नहीं सकता है। ये बात हम नहीं बल्कि पवन सिंह के फैन्स कह रहे हैं। गाने का वीडियो खुद को बार-बार देखने से फैन्स रोक नहीं पा रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह का भी अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा है।
वायरल हुआ पवन सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग
पवन सिंह के साथ 'होली के मजा' गाने में श्वेता महारा (Shweta Mahara) नजर आ रही हैं। इस गाने में पवन सिंह और श्वेता महारा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। दोनों के किलर डांस मूव्स ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया है। गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। कई लोगों का कहना है कि पवन सिंह का यह गाना होली के त्योहार और भी मजेदार बना देगा। आइए देखें इस गाने का वीडियो...
पवन सिंह और श्वेता महारा के गाने के इस वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह जोड़ी एक बार फिर किसी के गाने में नजर आएंगी। वैसे आपको दोनों के इस गाने का वीडियो कैसा लगा? इस बारे में आप कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरूर दे सकते हैं।
