एक्टर और राजनेता रवि किशन हमेशा चर्चा में बने हुए रहते है। सभी एक्टर की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। रवि ने हाल ही में कुछ जिम की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इन फोटोज को देखकर फैंस उनकी तुलना सलमान खान से कर रहे हैं।रवि किशन अपनी आगामी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के साथ फैंस का मनोरंजन करने के लिए कमर कस रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में एक्टर अपने ट्राइसेप्स और बाइसेप्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा-मेडिटेटिव स्टेट।" वही एक्टर फोटोज में पसीने से लथपथ नजर आ रहे हैं।
Ravi Kishan
सलमान भाई प्रो मैक्स
तस्वीरों को देखने के बाद एक ने लिखा-“मुझे यह समझने में एक पल लगा कि यह सलमान खान नहीं है।”दूसरे ने लिखा-रवि का सल्लुफिकेशन।” तीसरे ने लिखा-“हर दिन वह सैलमान भाई की तरह दिखते जा रहे है।” चौथे ने लिखा-“भाई रवि आप सलमान खान की तरह दिख रहे हैं। पांचवें ने लिखा-"सैम शरीर और चेहरा भी। सलमान भाई प्रो मैक्स।” एक ने लिखा-रियल आईडी से आओ भाईजान"
ये सितारे बनेंगे फिल्म का हिस्सा
एक्टर जल्द ही सन ऑफ सरदार 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित और अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा द्वारा निर्मित किया जा रहा है। यह फिल्म 2012 की एक्शन-कॉमेडी का सीक्वल है। इसमें अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा लीड रोल में नजर आने वाले है। वही दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, कुबरा सैत, विंदू दारा सिंह और मुकुल देव भी इस फिल्म का हिस्सा है। यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
