पवन सिंह के गाने पर ठुमके लगाएंगी तमन्ना भाटिया? हिल जाएगा यूपी-बिहार!!

Pawan Singh Song: पावरस्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच इंस्टाग्राम पर एक सॉन्ग का पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में पवन सिंह और तमन्ना भाटिया एक साथ स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे है। इस पोस्टर को देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि अब पवन सिंह के सॉन्ग पर तमन्ना भाटिया धमाका करने वाली है।

Pawan Singh Song: पावरस्टार पवन सिंह ने एक बार कहा था कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे-ऐसे लोगों के साथ करेंगे कि दुनिया उनको सलाम करेगी। आज पवन सिंह ने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचा दिया है। उनके भोजपुरी गानों पर सनी लियोनी से लेकर जरीन खान तक ने ठुमके लगाए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में पवन सिंह और तमन्ना भाटिया नजर आ रहे हैं। इसे देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि अब पवन सिंह के सॉन्ग पर तमन्ना भाटिया धमाका करने वाली है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

pawan singh Tamannaah Bhatia song

pic credit- instagram

पवन सिंह और तमन्ना भाटिया का पोस्टर वायरल

इंस्टाग्राम पर एक सॉन्ग का पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में पवन सिंह और तमन्ना भाटिया एक साथ स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे है। पहली नजर में तो ऐसा लगता है कि ये पोस्टर सही है और जल्द ही पवन सिंह और तमन्ना भाटिया का सॉन्ग आने वाला है। हालांकि ध्यान से देखने के बाद ये मालूम पड़ता है कि ये AI द्वारा बनाई गई है। वहीं आधिकारिक तौर पर भी ऐसा कोई पोस्टर सामने नहीं आया है। फैंस चाहते हैं कि पवन सिंह और तमन्ना भाटिया साथ काम करें। बता दें कि जिस तरह से पवन सिंह की लोकप्रियता बॉलीवुड में बढ़ रही है उस हिसाब से जल्द ही पवन सिंह और तमन्ना भाटिया किसी सॉन्ग में साथ काम कर सकते हैं।

End of Feed