गोद में उठाया और फेंका... भोजपुरी सिंगर ने महिला डांसर के साथ की घटिया हरकत, Video ने काटा बवाल

Bhojpuri Singer Dhananjay Sharma Controversy: भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा ने एक महिला डांसर को स्टेज से उठाकर नीचे फेंक दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग सिंगर को खरी खोटी सुना रहे हैं.

Bhojpuri Singer Dhananjay Sharma Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर धनंजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिंगर की हरकत देखकर हर कोई हैरान है. वायरल वीडियो में धनंजय शर्मा स्टेज पर महिला डांसर को उठाकर भीड़ की तरफ फेंक रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि वह ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार करते हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर अब बवाल शुरू हो गया. धनंजय शर्मा बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. लोग उनसे माफी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सिंगर ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है.

bhojpuri

Twitter- photo credit

धनंजय शर्मा ने महिला डांसर को गोद में उठाकर फेंका

जानकारी के मुताबिक, 11 मार्च को धनंजय शर्मा मुजफ्फरनगर में हुई एक शादी के कार्यक्रम में पहुंचे. यहां पर धनंजय शर्मा ने जैसे ही स्टेज को संभाला तो लोग पागल हो गए. सिंगर के गाने पर हर कोई थिरक रहा था. इस मौके पर डांसर्स को भी बुलाया गया, जो सिंगर के गानों पर डांस करती दिखीं. तभी सिंगर ने एक डांसर को गोद में उठाने की कोशिश की और उसे नीचे फेंकने लगे. हालांकि. धनंजय पहली बार में तो गिर गए. वह डांसर के साथ ही स्टेज पर गिर गए, लेकिन उन्होंने महिला को नहीं छोड़ा. वह महिला को घसीटने लगे. इसके बाद वह दूसरी महिला को गोद में उठाते हैं और फिर उसे भीड़ की तरफ फेंक देते हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. सिंगर की इस हरकत पर एतराज भी जताया गया.

End of Feed