Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी जगत के स्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते है। सालों से पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड में जैसे सलमान खान की चलती है वैसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह की तूती बोलती है। इस बीच पवन सिंह ने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है। भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूपी-बिहार के लोगों का दिन बन गया हैं। आइए नजर डालते है पवन सिंह के लेटेस्ट क्लिप पर...
पवन सिंह ने बनाई धांसू बॉडी
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में पवन सिंह अपनी धांसू बॉडी दिखा रहे है। वीडियो में पवन सिंह एटीट्यूड के साथ वॉक करते दिखाई दे रहे है। क्लिप में पवन सिंह के टोंड बाइसेप्स को देख लोग दंग रह गए है। पवन सिंग का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग उनकी तुलना सलमान खान से कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'भाईजान से कम नहीं है पवन भैया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी का शेर पवन सिंह।' कुल मिलाकार पवन सिंह के वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे है।
दिल जीत लेते हैं पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी सिंगिंग से सभी का दिल जीत लेते है। उनके गाने देश में नहीं बल्कि विदेश में भी खूब चलते है। यूपी-बिहार में पवन सिंह का क्रेज जबरदस्त है। पवन सिंह ने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक में अपना झंडा गाड़ दिया है। बीते साल श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पवन सिंह का सॉन्ग 'तू आई नहीं' को लोगों ने काफी पसंद किया था।
