bhojpuri latest New Gana Lagan Mein Agreement Hoi: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और हिट मशीन कहा जाता है। उनकी भोजपुरी फिल्मों और गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इसी बीच अब खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'राजा की आएगी बारात' का 'लगन में एग्रीमेंट होई' गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी की को-स्टार्स के साथ रोमांटिक और क्यूट जोड़ी देखने को मिल रही है। गाने में खेसारी लाल यादव जोरदार ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अल्का झा ने मिलकर गाया है। गाने के बोल श्याम देहारी ने लिखे हैं जबकि इसको लाल बाबू पंडित ने डायरेक्ट किया है। यहां देखिए खेसारी के भोजपुरी गाने का वीडियो...
bhojpuri song
