Bhojpuri Holi Songs: साल 2025 में होली का त्योहार 14 मार्च के दिन देशभर में बड़ी धूमधाम से बनाया जाएगा। इस खास मौके पर अक्सर बॉलीवुड के गाने सुने जाते हैं लेकिन आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको भोजपुरी इंडस्ट्री में होली त्योहार के लिए बने गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस दिन में मजा को दोगुना कर देंगे। इन गानों को होली पर बजाने के बाद आप भी डांस करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
भिज जाला भीतर ले
खेसारी लाल यादव और अनिषा पांडे का 'भिज जाला भीतर ले' गाना इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। साल 2025 की होली पर अगर यह गाना आप अपनी प्लेलिस्ट में नहीं रखते हैं तो इस दिन का मजा अधूरा रह सकता है। गाने के बोल भी शानदार हैं।
होली में सिस्टम
अरविंद अकेला कल्लू का होली स्पेशल गाना 'होली में सिस्टम' भी लोगों के बीच छाया हुआ है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस पारुल यादव नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ अपनी आवाज दी है।
लहे लहे रंगब सलवरवा
पवन सिंह हर साल होली के त्योहार के लिए नए-नए फैन्स के लिए लेकर आते हैं। पवन सिंह का 'लहे लहे रंगब सलवरवा' गाना 2021 में भले ही रिलीज हुआ था लेकिन आज भी इसे बोल लोगों की जुबान पर रहते हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ डिम्पल सिंह नजर आ रही हैं। गाने को पवन सिंह के साथ आरोही भारद्वाज ने गाया है।
दुनो पुआ
अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी का भोजपुरी गाना 'दुनो पुआ' होली 2025 के लिए एकदम परफेक्ट है। इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के डांस मूव्स भी खूब चर्चा में रहे थे।
आवा ना चोली में रंग डलवाला
'आवा ना चोली में रंग डलवाला' गाने में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह और स्मृति सिन्हा नजर आए थे। इस गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे थे जबकि इसका म्यूजिक भी विनय ही दिया था।
