Rani Chatterjee Latest Video: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। रानी चटर्जी ने भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में धमाल मचाया है। उनकी अदाकारी को लोग काफी पसंद करते है। बता दें कि रानी चटर्जी की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए लोग बेताब रहते है। जानकारी के मुताबिक रानी चटर्जी सिंगल है और उन्होंने अबतक शादी नहीं की है। इस बीच रानी चटर्जी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। इस क्लिप को देख फैंस को झटका लग गया है।
रानी चटर्जी ने शेयर किया वीडियो
भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दुल्हन के लिबास में मंडप पर बैठी नजर आ रही है। क्लिप को देखने के बाद फैंस ये दावा कर रहे है कि रानी ने शादी कर ली है। जहां एक तरफ कुछ लोग रानी की शादी से खुश दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कई लोगों का दिल टूट गया हैं। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि रानी ने अभी शादी नहीं की है। ये क्लिप उनकी अपकमिंग फिल्म के सेट से सामने आया है। मालूम हो कि रानी ने कई फिल्मों में दुल्हन का रोल निभाया है लेकिन रियल लाइफ में वो अबतक सिंगल है।
छाई रहती हैं रानी चटर्जी
बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। रानी का हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। रानी चटर्जी खूबसूरती और लोकप्रियता के मामले में भोजपुरी की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है। फिलहाल रानी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, फैंस उनकी फिल्मों को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
