'लूलिया गर्ल' ने ऐसे मनाया अपने बेटे का पहला जन्मदिन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास वीडियो

Nidhi Jha Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) ने खास अंदाज में अपने बेटे का जन्मदिन मनाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बेटे को ढेर सारी बधाइयां दी है। बता दें कि निधि का लेटेस्ट क्लिप इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Nidhi Jha Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की 'लूलिया गर्ल' यानी निधि झा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लोकप्रियता के मामले में निधि झा, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से लेकर मोनालिसा तक को टक्कर देती हैं। उनका हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाता है। इस बीच निधि झा ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस गदगद हो गए हैं। इस क्लिप के जरिए निधि झा ने अपने बेटे के जन्म से लेकर एक साल के होने तक का सफर दिखाया है। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर...

nidhi jha son

भोजपुरी एक्ट्रेल निधि झा ने शेयर किया वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस निधि झा ने खास अंदाज में अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया है। निधि ने अपने इंस्टा पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस का दिन बन गया है। इस क्लिप को साझा करते हुए निधि ने लिखा, 'एक साल पहले, तुम मेरी बाहों में आए और मेरी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई। तुम्हारी हर हंसी, हर छोटा कदम, हर गले लगना तुम मेरे दिल का वो हिस्सा हो जो मेरे बाहर रहता है।मेरे प्यारे शिवाय , तुम्हारा पहला जन्मदिन मुबारक मुझे मां बनाने के लिए धन्यवाद। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।मेरा बेटा, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'

End of Feed