Anjana Singh ने Khesari Lal Yadav पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई शिकायत

Anjana Singh FIR: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने AI से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने खेसारी लाल यादव की टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Anjana Singh files FIR: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। खेसारी लाल यादव का विवादों से भी गहरा नाता रहा हैं। कभी खेसारी लाल, पवन सिंह के खिलाफ बयान दे देते हैं। तो कभी वो किसी एक्ट्रेस को कुछ बोल देते हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव बुरी तरह फंस गए हैं। भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'कौन है ये आदमी' Khesari Lal Yadav की इस हरकत पर भड़कीं Malaika Arora)

anjana singh khesari lal yadav

बुरी तरह फंस गए खेसारी लाल यादव (pic credit-instagram)

बुरी तरह फंस गए खेसारी लाल यादव

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके और उनकी 11 साल की बेटी की आपत्तिजनक AI से बनाई गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इस मामले में उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अंजना सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके और उनकी बेटी को लेकर फर्जी और अश्लील तस्वीरें व वीडियो फैलाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उन्हें लखनऊ न आने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के मैनेजर अखिलेश कश्यप और उनकी टीम इस पूरे मामले में शामिल है। अंजना के मुताबिक, उनकी टीम ने उनके और उनकी बेटी को निशाना बनाकर गाने भी बनाए हैं, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी एफआईआर में किया है।

End of Feed